नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: September 18, 2020 11:15 am IST

ठाणे, 18 सितंबर (भाषा)ठाणे शहर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण और उससे बलात्कार करने के आरोप में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोपरी थाने की उप-निरीक्षक दीपाली लांबे ने कहा कि 16 वर्षीय पीड़िता की सोशल मीडिया पर आरोपी से दोस्ती हो गई थी। आरोपी ठाणे नगर निगम के साथ अनुबंध पर काम करता है।

अधिकारी ने कहा कि 30 अगस्त को पीड़िता के लापता हो जाने के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि जांच में, पुलिस ने पाया कि आरोपी ने पीड़ित को उकसाया और उसे उस्मानाबाद ले गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने बुधवार को पीड़िता को बचाया, जबकि आरोपी को भादसं की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के अन्य प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा शुभांशि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में