बलिया में एक व्‍यक्ति की हत्‍या

Ads

बलिया में एक व्‍यक्ति की हत्‍या

  •  
  • Publish Date - November 28, 2020 / 06:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

बलिया (उप्र), 28 नवंबर (भाषा) बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू बहेरी इलाके में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शनिवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू बहेरी इलाके में कल रात रमेश प्रताप सिंह (55) अपने घर के प्रांगण में सोये हुए थे तभी अज्ञात बदमाशों ने गर्दन पर वार करके उनकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

भाषा सं आनन्‍द शोभना

शोभना