महाराष्ट्र में 50 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों का तबादला

महाराष्ट्र में 50 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों का तबादला

महाराष्ट्र में 50 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों का तबादला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 17, 2020 7:59 pm IST

मुंबई, 17 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को गृह विभाग के प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता समेत 50 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

गुप्ता अब पुणे के नए पुलिस आयुक्त होंगे।

बृहस्पतिवार शाम जारी सरकारी आदेश में कहा गया कि 41 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है जबकि बाकी अधिकारियों को अभी नई तैनाती नहीं मिली है।

पुणे के पुलिस आयुक्त के. वेंकटेशम का तबादला अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष अभियान) के रूप में किया गया है।

भाषा स्नेहा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में