IBC24 #SwarnaSharda2024: देश की सेवा करने का सपना पूरा करना चाहती हैं पलक यादव, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सम्मानित कर छात्र का बढ़ाया हौसला

Ads

IBC24 #SwarnaSharda2024: देश की सेवा करने का सपना पूरा करना चाहती हैं पलक यादव, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सम्मानित कर छात्र का बढ़ाया हौसला

  •  
  • Publish Date - July 17, 2024 / 02:01 PM IST,
    Updated On - July 18, 2024 / 07:59 PM IST

IBC24 #SwarnaSharda2024: भोपाल। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24.. खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर अपने विधाओं में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करता रहा है। इन कार्यक्रमों में एक स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम भी शामिल है। जिसके जरिए प्रदेश के होनहार बेटे-बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश का नंबर वन चैनल IBC24 स्कॉलरशिप राशि प्रदान करता है। इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया।

Read more: IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2024: तंगी से नहीं छूटनी चाहिए किसी होनहार की पढ़ाई, मंत्री नरेंद्र पटेल ने IBC24 की पहल को सराहा 

इसी क्रम में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में टॉप करने वालें 55 जिलों की छात्राओं और 10 संभागों के छात्रों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सम्मानित किया। सीएम मोहन यादव ने इस दौरान सभी छात्र और छात्रों को सिर में हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। बता दें कि इसी क्रम में सीएम मोहन यादव ने भोपाल की पलक यादव को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सम्मानित किया। पलक यादव प्रॉपर भोपाल की रहने वाली हैं। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टी टी नगर भोपाल से अपनी शिक्षा प्राप्त की। पलक के परिवार में माता-पिता एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। पलके के पिताजी का नाम चरण सिंह यादव है। वह मध्य प्रदेश पुलिस में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं और माता जी का नाम उषा यादव है वह ग्रहिणी हैं।

Read more: IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2024 : IBC24 के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आगाज, यहां देखें लाइव

IBC24 #SwarnaSharda2024: अपने करियर को लेकर पलक यादव कहती हैं कि मेरा हमेशा से ही यह सपना था कि मैं अपने परिवार को मुझ पर प्राउड फील करा सकूं‌ इसलिए मैंने हमेशा अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और हमेशा पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई की। हमेशा consistency के साथ पढ़ाई की। कभी भी पढाई के घंटे काउंट नहीं करे। इसके साथ-साथ एक प्रोपर schedule बनाया एवं प्रतिदिन उसे फोलो किया। मुझे यह सपना मेरे स्कूल वालों ने दिखाया की यदि में लगातार मेहनत करती रही तो मैं भी प्रवीण सूची मे अपना स्थान बना सकती हूँ जिसके कारण मैंने और ज्यादा मेहनत की, जिसके लिए मुझे मेरे परिजनों एवं मेरे स्कूल टीचर्स ने बहुत सहयोग करा और हमेशा मेरा होसला बढ़ाया जिसके कारण आज मैं अपना और अपने परिवार का यह सपना पूरा कर पाई। मेरा लक्ष्य है कि मैं upsc परीक्षा की तैयारी करके देश की सेवा करूं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp