केशकाल घाट से पहले अनियंत्रति होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची अफरातफरी

केशकाल घाट से पहले अनियंत्रति होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची अफरातफरी

केशकाल घाट से पहले अनियंत्रति होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची अफरातफरी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: December 24, 2019 1:39 am IST

केशकाल: प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बस्तर के केशकाल घाट से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि सोमवार सुबह बैलाडीला से दुर्ग आ रही एक यात्री बस केशकाल घाटी पास पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया है। हादसे से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

Read More: NRC और CAA के समर्थन में रैली निकालने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, बलवा सहित कई धाराएं लगाईं

मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह दुबे ट्रैवल्स की बस सोमवार को अपने तय समय पर बैलाडीला से दुर्ग आ रही थी। इसी दौरान केशकाल घाट पहुंचने से पहले बस पलट गई। इस दौरान बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बताया जा रहा है जगदलपुर से निकालने के बाद बस में खराबी आ रही थी, कई जगहों पर रूककर ड्राइवर ने बनाने की कोशिश भी की थी।

Read More: अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल में ‘अभिव्यक्ति 2019 ‘ का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास के संबोधन ने खींचा ध्यान

फरार हुए चालक-कंडक्टर
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। वहीं, बस के अंदर फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला गया।

Read More: मतगणना स्थल के रुट पर वाहन प्रतिबंधित, सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"