कृषि कानून के खिलाफ 23 से 25 जनवरी तक मुंबई में किसानों का प्रदर्शन, उद्धव ठाकरे और शरद पवार होंगे शामिल

Ads

कृषि कानून के खिलाफ 23 से 25 जनवरी तक मुंबई में किसानों का प्रदर्शन, उद्धव ठाकरे और शरद पवार होंगे शामिल

  •  
  • Publish Date - January 19, 2021 / 03:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे।

Read More: कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ’नड्डा’ की तस्वीर पोस्ट कर पूछा- ये कौन हैं? बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का किया विरोध

राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी। कुछ किसान संगठनों ने मुंबई में 23 से 25 जनवरी तक विरोध प्रदर्शन की योजना बनायी है।

Read More: छत्तीसगढ़ को मिले 8 नए IPS अफसर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलॉट किया कैडर

राकांपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने कहा, ‘‘शरद पवार 25 जनवरी को (दक्षिण मुंबई के) आजाद मैदान में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे। राकांपा ने कृषि कानूनों का पहले भी विरोध किया है। मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन) के नेता भी उसमें हिस्सा लेंगे।’’

Read More: बेमेतरा जिले के कार्यक्रमों में मंत्री कवासी लखमा और रविंद्र चौबे ने की शिरकत, कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे