कांग्रेस प्रवक्ता संगठन से जुड़े हुए लोगों ने भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया दान, कोविड 19 की रोकथाम के लिए की मदद

कांग्रेस प्रवक्ता संगठन से जुड़े हुए लोगों ने भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया दान, कोविड 19 की रोकथाम के लिए की मदद

कांग्रेस प्रवक्ता संगठन से जुड़े हुए लोगों ने भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया दान, कोविड 19 की रोकथाम के लिए की मदद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: March 24, 2020 6:39 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने Covid 19 यानि कोरोना महामारी संक्रमण रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा उठाये गए एतिहातन कदम की सराहना की है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कहा- कुछ लोगों की लापरवाही अपको संकट में ड…

उन्होने इसे अतिआवश्यक बताते हुए, संकट की इस घड़ी में ‘आपका दान जीवनदान’ को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 हज़ार रुपये जमा करके आर्थिक मदद की करने की बात कही है। उन्होने इसके लिए अन्य लोगों से भी आगे आने की अपील भी की है। जिससे कि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस से बचाव की लड़ाई में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्…

बता दें कि संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत सहित तमाम नेता और दानदात्री संस्थाएं व अन्य लोग आगे आए हैं।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग की अपील, वालंटियर बनकर कोविड 19 से बचाव और राहत कार…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com