राजधानी में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, राहत सामाग्री नहीं पहुंचने से सड़कों पर निकली सैकड़ों महिलाएं

राजधानी में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, राहत सामाग्री नहीं पहुंचने से सड़कों पर निकली सैकड़ों महिलाएं

राजधानी में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, राहत सामाग्री नहीं पहुंचने से सड़कों पर निकली सैकड़ों महिलाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 10, 2020 9:01 am IST

भोपाल। राजधानी के 12 नंबर इलाके में रहने वाले लोगों ने प्रशासन के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। यहां पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर आ गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये लोग खाने पीने का सामान नहीं पहुंचने से नाराज हैं। लोगों ने स्थानीय विधायक और पार्षद पर भी अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना संकट पर बीजेपी विधायक दल का निर्णय, सीएम राहत कोष और पीएम रा…

बता दें कि राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बढ़ते आंकड़े ने प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है, हर रोज यहां यहां बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं, जिसके बाद प्रशासन ने भोपाल को पूरी तरह सील कर दिया है। ऐसे में लोगों के​ लिए राशन सामाग्री का संकट भी खड़ा हुआ है। हालाकि प्रशासन इसकी व्यवस्था कर रहा है लेकिन जहां राहत नही अभी तक पहुंच पायी वहां ऐसी स्थितियां भी बन रही हैं।

ये भी पढ़ें: राजधानी भोपाल में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने, बड़ी संख्या म…

बता दें कि आज ही राजधानी में 14 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी भोपाल में 113 तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंच गया है। वही पूरे प्रदेश की बात करें तो यहां साढे चार सौ का आंकड़ा पार हो गया है।

ये भी पढ़ें: विदिशा में एक साथ मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज, कलेक्टर ने शहर में ल…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com