पीएल पुनिया ने नेताओं को दी लोकसभा चुनाव में जुटने की नसीहत, संकल्प शिविरों का होगा आयोजन

पीएल पुनिया ने नेताओं को दी लोकसभा चुनाव में जुटने की नसीहत, संकल्प शिविरों का होगा आयोजन

पीएल पुनिया ने नेताओं को दी लोकसभा चुनाव में जुटने की नसीहत, संकल्प शिविरों का होगा आयोजन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: February 9, 2019 10:55 am IST

रायपुर। राजीव भवन में PCC प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया कोऑर्डिनेशन, कांग्रेस मोर्चा, प्रकोष्ठों और विभागों की बैठक ली। बैठक में पुनिया ने सभी पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए दो महत्वपूर्ण बैठक के बाद पीएल पुनिया ने कहा की कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है।

पढ़ें-नान घोटाला, डीजी मुकेश गुप्ता और एसपी रजनेश सिंह निलंबित, EOW ने एक दिन पहले किया था FIR दर्ज

इसी संगठन के बल पर हम विधानसभा जीते और अब लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे। शुक्रवार को भी पीएल पुनिया ने प्रदेश चुनाव समन्वय समिति की बैठक ली थी। छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीटों में कांग्रेस 16-17 और 23 और 24 फरवरी को संकल्प शिविर का आयोजन करेगी। सभी 11 मंत्री अपनी टीम के साथ एक-एक विधानसभा में बैठक लेंगे। सभी विधानसभा में बैठक कल रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी।


लेखक के बारे में