रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर का दौरा करेंगे। पीएम की सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसके लिए लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।
ये भी पढ़ें- रमन कैबिनेट की बैठक में पीएम के दौरे और पानी पर होगी चर्चा
ये भी पढ़ें- महिला शिक्षाकर्मियों के मुंडन पर आरोप-प्रत्यारोप, मोर्चा के वाट्सएप ग्रुप का स्क्रीन शॉट वायरल
रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को SPG,प्रशासनिक और पुलिस अफसरों की बैठक चल रही है। नक्सलियों ने पीएम के दौरे से पहले ही बीजापुर में फोर्स से भरी बस को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया था।
ये भी पढ़ें- संविलियन के लिए शिक्षाकर्मियों ने मोदी से मुलाकात के लिए समय मांगा
नक्सलियों के इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए जबकि 6 जवान घायल हो गए। नक्सलियों की इस करतूत ने सुरक्षाबलों की चिंता और बढ़ा है। हालांकि अफसर पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने की बात कह रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24