नक्सली बन लोगों से लूट करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार
नक्सली बन लोगों से लूट करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार
बलरामपुर जिले के हलमात गांव में फर्जी नक्सली बनकर ग्रामीणों से मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।20 अगस्त को हुई वारदात के 4 अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। लुटेरों ने खुद को नक्सली कमांडर वीरसाय के दस्ते का सदस्य बताकर ग्रामीणों से मारपीट की थी, साथ ही नगदी और 5 मोबाइल भी लूट लिए थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों का सुराग हासिल किया और तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से 2 लोडेड बंदूक भी जब्त किया है।

Facebook


