पुलिस की ‘गुंडागर्दी’, सरेराह युवक की पिटाई ..देखें वीडियो

पुलिस की 'गुंडागर्दी', सरेराह युवक की पिटाई ..देखें वीडियो

पुलिस की ‘गुंडागर्दी’, सरेराह युवक की पिटाई ..देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 26, 2018 11:40 am IST

उज्जैन। उज्जैन के दो आरक्षकों पर क्षेत्र के युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- स्कूली वैन पलटने से दर्जनभर छात्र घायल, दो को आई गंभीर चोट

दरअसल बड़नगर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ थाने पर पदस्थ दो जवानों ने चौराहे पर मारपीट की। आरक्षक यहीं नहीं रुके और उसे थाने भी ले जाकर पीटा और छोड़ दिया।

इसके बाद पीड़ित ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत की। लेकिन थाना प्रभारी ने जवानों का पक्ष लेते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद पीड़ित ने चौराहे पर लगे CCTV फुटेज निकलवाएं और मीडिया को दिए।

ये भी पढ़ेें- मजदूर के घर से निकले सौ से ज्यादा कोबरा सांप, दहशत में लोग

फुटेज में साफ तौर पर दोनों आरक्षक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे है।फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए दोनों जवानों को निलंबित कर दिया। जानकारी के मुताबिक बाइक की भिड़ंत को लेकर आरक्षकों ने युवक की पिटाई की थी।

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 


लेखक के बारे में