रायसेन। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। पुलिस की नजर चप्पे–चप्पे पर है, लेकिन रायसेन जिले के सांची में कचरे के ढेर में भारी मात्रा में बारूद जैसा पदार्थ और लाल रंग की ईंट मिली है। इसकी जानकारी मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई।
सांची के जंगल के बीचों–बीच नगरीय प्रशासन जहां कचरा फेकता है, उसी कचरे में सैकड़ों पैकेट में भरी बारूद जैसी वस्तु यूं ही पड़ी मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस बल के मुताबिक यह इसका उपयोग रेलवे में किया जाता है। बारूद के साथ लाल रंग की ईंट भी बड़ी तादाद में पड़ी है जिसकी तफ्तीश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : अगले 48 घंटों के दौरान दुनियाभर में बंद हो सकता है इंटरनेट, जानिए वजह
पैकेट पर रायपुर की एक कंपनी का नाम लिखा है। बता दें कि खुले आम कचरे में फेकना गलत है अगर यह फेका भी जाता है तो पहले कलेक्टर या पुलिस विभाग को सूचित किया जाता है। रेलवे में उपयोग होने वाली इस चीज को इस तरह खुले में नही फेकना चाहिए था।
वेब डेस्क, IBC24