सीनियर सिटीजन्स के लिए मददगार साबित हो रहे पुलिस पंचायत के सदस्य, घर पर पहुंचा रहे किराना और दवाइयां

सीनियर सिटीजन्स के लिए मददगार साबित हो रहे पुलिस पंचायत के सदस्य, घर पर पहुंचा रहे किराना और दवाइयां

सीनियर सिटीजन्स के लिए मददगार  साबित हो रहे पुलिस पंचायत के सदस्य, घर पर पहुंचा रहे किराना और दवाइयां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 26, 2020 3:50 pm IST

इंदौर। लॉक डाउन में इंदौर पुलिस के नगर सुरक्षा समिति के सदस्य सीनियर सिटीजन के लिए मददगार साबित हो रहे हैं, सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत को फोन करके किराने के सामान व दवाईयां पहुंचाने के लिए मदद ले रहे हैं।

ये भी पढें:सरपंच की आत्महत्या के मामले में भाजपा ने गठित ​किया 3 सदस्यीय जांच दल, एक सप्ताह में आएगी रिपोर्ट

दरअसल इंदौर पुलिस विभाग ने सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत सेवा शुरू की है, जिसके माध्यम से परिवार से अलग रह रहे या अकेले रह रहे सीनियर सिटीजन तक दवाइयां और किराने का सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी पुलिस पंचायत के सदस्यों पर है।

ये भी पढें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 48…

इसी तरह इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र के रहने वाली 79 वर्षीय वृद्ध महिला के घर किराने का सामान खत्म हो गया था, ऐसे में उन्हें पुलिस पंचायत के माध्यम से अश्विन जैन का नंबर मिला जिन्होंने उनके घर तक राशन पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर कई सीनियर सिटीजन के घरों तक दवाइयां नहीं पहुंच रही हैं जिसके तहत पुलिस पंचायत के सदस्य उन तक दवाइयां और किराने का सामान भी पहुंचा रहे हैं ।

ये भी पढें: महंगाई भत्ता पर रोक लगाने के फैसले का तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कि…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com