पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पर मारा छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार, उपकरण और अन्य सामान बरामद

Ads

पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पर मारा छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार, उपकरण और अन्य सामान बरामद

  •  
  • Publish Date - November 10, 2018 / 01:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

आगर मालवा। जिला पुलिस ने एक अवैध शराब फैक्‍ट्री का भांडाफोड़ करने की कामयाबी हासिल की है। जिले के सोयत थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजस्‍थान और मध्‍यप्रदेश की सीमा पर बसे ग्राम साल्‍याखेडी से लगभग ढाई लाख रूपए की अवैध शराब सहित शराब बनाने के उपकरण, पैकिंग मशीन, नकली होलोग्राम व स्टिकर को बरामद कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आगर मालवा एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोयत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम साल्‍याखेडी में अवैध रूप से शराब बनाकर बेची जा रही है, जिसका उपयोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है।

सूचना मिलने पर एसडीओपी सुसनेर धीरज बब्‍बर के निर्देशन में थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने टीम बनाकर दबिश दी तो वहां बड़ी मात्रा में देसी शराब सहित अंग्रेजी ब्रांडेड शराब की पेटियां रखी हुई थीं। इसके साथ ही शराब की खाली बोतलें, शराब बनाने के उपकरण, कलर, केमिकल व बोतलों में लगाने वाले स्‍टीगर और होलोग्राम भी रखे हुए थे। यह होलोग्राम व स्‍टीगर आगर मालवा जिले के आसपास के जिले राजगढ, मंदसौर, नीमच व राजस्‍थान के जिलों के स्‍थानों के नाम के थे। अवैध शराब के तस्करों द्वारा मध्‍यप्रदेश व राजस्‍थान के क्षेत्रों में यह अवैध शराब सप्‍लाई की जा रही थी। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है और अन्‍य आरोपियों की तलाश सोयत पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में एसपी द्वारा सोयत पुलिस को दस हजार रूपए का ईनाम भी देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : पहले चरण की 18 सीटों पर थम गया प्रचार, अब प्रत्याशी देंगे घर-घर दस्तक 

आगर मालवा जिले में पकडाई शराब की इस फैक्‍ट्री के खुलासे से इतना तो साफ है कि मध्‍यप्रदेश और राजस्‍थान की सीमा पर छोटे से ग्राम के जंगल में शराब को बनाकर तस्‍करों द्वारा लंबे समय से बेचा जा रहा था। तस्‍करों द्वारा इसमें बड़ी शराब कंपनियों के स्‍टीकर व अलग-अलग जिलों के होलोग्राम का भी उपयोग किया जा रहा था, जिससे आसानी से अवैध शराब को खपाया जा सके। तस्‍करों द्वारा राजस्‍थान और मध्‍यप्रदेश की सीमा का फायदा उठाकर दोनो प्रदेशों में ग्रामीण क्षेत्रों में इस अवैध शराब को बेचा जा रहा था।