कारोबारी प्रवीण सोमानी को पुलिस ने युपी से किया बरामद, कारोबारी को सकुशल छुड़ाना पुलिस की बड़ी सफलता

कारोबारी प्रवीण सोमानी को पुलिस ने युपी से किया बरामद, कारोबारी को सकुशल छुड़ाना पुलिस की बड़ी सफलता

कारोबारी प्रवीण सोमानी को पुलिस ने युपी से किया बरामद, कारोबारी को सकुशल छुड़ाना पुलिस की बड़ी सफलता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: January 22, 2020 2:55 pm IST

रायपुर। कारोबारी प्रवीण सोमानी को सकुशल पुलिस ने छुड़ा लिया है, पुलिस ने कारोबारी का यूपी से बरामद किया है, जानकारी के अनुसार पुलिस कारोबारी को लेकर वापस रायपुर लौट रही है। पुलिस के इस पूरे अभियान की जानकारी डीजीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देंगे। सूत्रों के अनुसार इस अपहरण केस में बिहार के चंदन सोनार गैंग का हाथ था। 

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा केशव प्रसाद मौर्य को सुनने भाजपा नेता ही नही पहुंचे, सीएए को लेकर भाजपा में मतभेद उजागर

बता दें कि कारोबारी प्रवीण सोमानी 8 जनवरी को धरसींवा क्षेत्र के सिलतरा स्थित अपनी सोमानी प्रोसेसर इस्पात फैक्ट्री से पंडरी स्थित घर लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। इसके बाद अगले दिन परिवार वालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तलाश शुरू की तो व्यवसायी की रेंज रोवर कार उनके ऑफिस के पास लावारिस हालत में मिली थी। इस मामले में रायपुर एसएसपी आरिफ शेख के नेतृत्व में पुलिस ने यूपी बिहार सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की…

बता दें कि कारोबारी प्रवीण सोमानी के अपहरण के मामले में सूत्रों से खबर यह भी है कि लखनऊ और सुल्तानपुर के बीच में कारोबारी को बरामद किया गया है। इस मामले में 10 आरोपियों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले का रात 11.30 बजे डीजीपी खुलासा करेंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com