पुलिसकर्मियों ने युवती को आत्महत्या करने से बचाया

Ads

पुलिसकर्मियों ने युवती को आत्महत्या करने से बचाया

  •  
  • Publish Date - April 26, 2021 / 02:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

मुंबई, 26 अप्रैल (भाषा) मुंबई में पुलिसकर्मियों ने सोमवार को समय पर कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवती को आत्महत्या करने से बचा लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि युवती दक्षिण मुंबई स्थित अपनी चार मंजिला इमारत की छत पर चढ़कर कूदने की धमकी दे रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एक युवती इमारत की छत से कूदने की धमकी दे रही है।

अधिकारी ने बताया कि तरदेव पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बराबर वाली इमारत की छत से युवती के पास पहुंची और उसे समझाकर नीचे उतारा।

उन्होंने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी युवती को बातों में उलझाए रहे जबकि अन्य ने उसे पीछे से पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि युवती की छह महीने पहले ही शादी हुई थी और वह कुछ घरेलू विवाद को लेकर उदास थी।

भाषा शफीक नरेश

नरेश