रायपुर। भाजपा की जनसंपर्क यात्रा का जवाब देने कांग्रेस 2 अप्रैल से संकल्प यात्रा निकालेगी। मैराथन बैठक के बाद कांग्रेस ने संकल्प यात्रा कार्यक्रमों का ऐलान किया।
ये भी पढ़ें- पोती को देखने दिल्ली गए रमन, एम्स में है भर्ती
ये भी पढ़ें- 1 करोड़ के इनामी नक्सली अरविंद की मौत, 5 राज्यों में था मोस्टवांटेड
बिलासपुर से यात्रा की शुरुआत होगी। संकल्प यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। हालांकि राहुल के अधिकृत दौरे के कार्यक्रम तय नहीं हुए हैं। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा है, कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी सभी से संवाद करेंगे।
ये भी पढ़ें- पुलिस पर से भरोसा गवां रहे वर्दीवाले, खेत में महिला से रेप का आरोप
बिलासपुर संभाग के 24 बूथ और अनुभाग प्रभारियों का प्रशिक्षण भी होगा। इससे पहले जिलाध्यक्ष और प्रवक्ताओं की बैठक में पुनिया ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। वहीं प्रवक्ताओं को IT एक्सपर्ट ने सोशल मीडिया के टिप्स दिए।
वेब डेस्क, IBC24