”कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता, रमन सिंह के साथ नहीं करेगा मंच साझा”

Ads

''कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता, रमन सिंह के साथ नहीं करेगा मंच साझा"

  •  
  • Publish Date - March 22, 2018 / 03:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव नज़दीक आते ही सियासी दलों के बीच कड़वाहट भी बढ़ती जा रही है। ज़ुबानी जंग तेज़ होने के बाद अब सामान्य शिष्टाचार को भूलकर. मंच साझा करने से भी इनकार किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने साफ कर दिया है, कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता. सीएम रमन सिंह के साथ मंच साझा नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें- MPV वाहन की इस बड़ी खामी की वजह से जवानों को जान देकर चुनानी पड़ी कीमत

 

 

पुनिया ने ये भी कहा, कि उन्होने डोंगरगांव ब्लॉक स्थित एक गांव में सामाजिक कार्यक्रम में सीएम के साथ मंच साझा करने से मना किया, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों की विचारधारा अलग-अलग है। लिहाज़ा दोनों विचार एक मंच पर नहीं हो सकते।

ये भी पढ़ें- पुलिस पर से भरोसा गवां रहे वर्दीवाले, खेत में महिला से रेप का आरोप

बता दें, कि प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने भी पहले इस तरह के निर्देश दिए थे, लेकिन कई कांग्रेसी विधायक और नेताओं ने सीएम के साथ मंच साझा किया है। प्रदेश में सिर्फ मोहम्मद अकबर ही ऐसे कांग्रेसी हैं, जिन्होने आज तक सीएम के साथ मंच साझा नहीं किया। वहीं भाजपा ने भी पुनिया के मंच साझा नहीं करने के बयान पर पलटवार किया है।

 

 

वेब डेस्क, IBC24