इस साल रिकॉर्ड ठंड पड़ने की संभावना, मार्च अंत तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, मौसम वैज्ञानिकों का दावा

इस साल रिकॉर्ड ठंड पड़ने की संभावना, मार्च अंत तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, मौसम वैज्ञानिकों का दावा

इस साल रिकॉर्ड ठंड पड़ने की संभावना, मार्च अंत तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, मौसम वैज्ञानिकों का दावा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: November 25, 2020 6:02 am IST

भोपाल। विशेषज्ञों की मानें तो इस बार मार्च अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। तीन विदेशी संस्थानों और एक यूनिवर्सिटी द्वारा की गई स्टडी में भी ये तथ्य सामने आए हैं। इसमें जिक्र है कि पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र सतह का तापमान कम है। ये ‘ला नीना’ फैक्टर है। इसके प्रभावी होने से कड़ाके की ठंड का दौर इस बार लंबा खिंचेगा।

ये भी पढ़ें:मध्यप्रदेश के कबीर आश्रम में विक्षिप्त महिलाओं के साथ रेप की आशंका, एक ने बच्चे को दिया जन्म, 6 को छुड़ाया 

बता दें कि ‘ला नीना’ का मतलब प्रशांत महासागर यानी समुद्र सतह के तापमान से है। एक्सपर्ट कहते हैं ‘ला नीना’ के आधार पर ही सर्दी का आकलन किया गया है। इसका असर उत्तरी गोलार्ध यानी भूमध्य रेखा के ऊपर के क्षेत्र में होता है। इसमें भारत सहित एशिया के ज्यादातर देश आते हैं। इससे भारत के कोल्ड कोर जोन में तेज ठंड पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के किसानो…

इसी कारण इस बार नवंबर की शुरुआत से ही रिकॉर्ड ठंड पड़ने लगी थी…दरअसल भोपाल के मौसम पर उत्तर भारत के मौसम का असर होता है। सर्दी के मौसम में यहां उत्तर से आने वाली हवा के कारण ही ठंडक होती है। ये पूरा इलाका कोल्ड कोर जोन की जद में आता है।

ये भी पढ़ें: बलवा की जांच करने पहुंचे दो पुलिस कर्मियों को ग्राम…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com