बिजली, कृषि विभाग के अफसरों को जारी होगा नोटिस

Ads

बिजली, कृषि विभाग के अफसरों को जारी होगा नोटिस

  •  
  • Publish Date - July 16, 2020 / 11:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

डिंडौरी, मध्यप्रदेश । कलेक्टर बी कार्तिकेयन ने बुधवार को मेहंदवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जरहानैझर में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभागों की मनमानी भी सामने आई।

पढ़ें- अपने ही थाने में कैदी बनकर रह गए पुलिसवाले, बाहर निकलते ही बगुला कर देता है य…

किसानों को बीज वितरण में लापरवाही बरतने पर सहायक संचालक कृषि मेंहदवानी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सहायक संचालक कृषि की एक वेतन वृद्धि भी रोकी जाएगी।

पढ़ें- केंद्रीय राज्यमंत्री ने सीएम शिवराज के कथित वायरल ऑडियो पर कही बड़ी…

कलेक्टर के भ्रमण के दौरान जेई विद्युत विभाग भी अनुपस्थित पाए गए, जिससे भ्रमण के दौरान विद्युत विभाग की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने में कठिनाई आई।

पढ़ें- कलचुरीकालीन भग्न मंदिर में है भक्तों की आस्था, नाग-नागिन करते हैं ध…

कलेक्टर ने जेई विद्युत विभाग की इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उन्हें भी नोटिस जारी करने और एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं।