बड़ी मात्रा में कूड़े में फेंके गए PPE किट, फेस शील्ड और हैंड ग्लब्स, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Ads

बड़ी मात्रा में कूड़े में फेंके गए PPE किट, फेस शील्ड और हैंड ग्लब्स, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

  •  
  • Publish Date - July 3, 2020 / 09:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। देवपुरी इलाके के कूड़े में बड़ी संख्या में पीपीई किट,फेस शील्ड और हैंड ग्लब्स फेंके गए हैं। कोरोना वायरस से बचाव के इस्तेमाल में पीपीई कीट और फेश शील्ड किया जाता है।

पढ़ें- सांसद सुनील सोनी का पीएसओ कोरोना पॉजिटिव, एम्स के 4 कर्मचारी सहित 5…

पीपीई किट में एक निजी विमान कंपनी के स्टीकर लगे मिले हैं। पीपीई किट और मेडिकल वेस्ट के निष्पादन को लेकर ये बड़ी लापरवाही सामने आई है जो लोगों पर भारी पड़ सकती है। 

पढ़ें- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे भाजपा, तत्कालीन सरकार में मृतक का 5 लाख का बिल अब तक था बकाया- आरपी सिंह

पीपीई किट, मास्क और खाने के पैकेट से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। कूड़ा बीनने वाले इससे प्रभावित हो सकते हैं। विमान कंपनी और होटल प्रबंधकों पर इस मेडिकल वेस्ट को फेंकने की आशंका जताई जा रही है।