जगदलपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जगदलपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वन मंत्री महेश गागड़ा, बस्तर सांसद दिनेश कश्यप, जगदलपुर विधायक संतोष बाफना, युवा आयोग के अध्यक्ष कमलचंद भंजदेव, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जगदलपुर महापौर जतिन जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जबिता मंडावी, मुख्य सचिव अजय सिंह, कमिश्नर दिलीप वासनीकर, कलेक्टर धंनजय देवांगन, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
मौसम खराब होने के चलते राष्ट्रपति को वीआईपी लॉन्ज में ठहराया गया है। उनके साथ सीएम रमन सिंह के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी मौजूद हैं। आपको रामनाथ कोविंद दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं।
आपको बतादें राष्ट्रपति समन्वित कृषि प्रणाली मॉडल के अवलोकन के दौरान देश के प्रथम नागरिक दंपत्ति आदिवासी युवति चंपा की ई रिक्शा की सवारी भी करेंगे। वही सीएम डॉ. रमन सिंह सविता के ई-रिक्शे पर सवार होगें। मॉडल के अवलोकन के दौरान उनको तीखुर की बर्फी, रागी के लड्डू और नारियल पानी पिलाया जाएगा। राष्ट्रपति को यह स्वल्पाहार संगीता और वसंती कराएगी। इसके बाद आस्था विद्यामंदिर में स्मार्ट क्लास के बच्चे राष्ट्रपति से चर्चा करेंगे। छात्रा संध्या को राष्ट्रपति के सामने बोलने के लिए 3 मिनट का समय दिया गया है। आस्था विद्या मंदिर में बच्चे अपने मन में उपजे सवालों को भी पूछेगें।
वेब डेस्क, IBC24