बढ़ सकती हैं पूर्व मुख्यमंत्री की मुश्किलें! मंतूराम के बाद ये सात उम्मीदवार भी दर्ज करा सकते हैं बयान..देखिए

बढ़ सकती हैं पूर्व मुख्यमंत्री की मुश्किलें! मंतूराम के बाद ये सात उम्मीदवार भी दर्ज करा सकते हैं बयान..देखिए

बढ़ सकती हैं पूर्व मुख्यमंत्री की मुश्किलें! मंतूराम के बाद ये सात उम्मीदवार भी दर्ज करा सकते हैं बयान..देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 14, 2019 2:56 pm IST

रायपुर। अंतागढ़ उपचुनाव मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पहले तो मंतूराम पवार ने पूरे मामले पर रमन सिंह और अजीत जोगी को घेरते हुए साढ़े सात करोड़ डील की बात धारा 164 वाले बयान में दर्ज कराई है। अब अंतागढ़ उपचुनाव में जिन दावेदारों ने अपने नामांकन एन वक्त पर वापस ले लिए थे, वे भी आने वाले दिनों में अपना शपथ पत्र दे सकते हैं।

read more : मांस और दूध साथ में बेचने की योजना पर भड़की ​भाजपा, विधायक ने लिखा सीएम को पत्र, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम

जानकारी के अनुसार इन्हें भी कथित रूप से तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों से नामांकन फार्म वापस करने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद मंतूराम पवार समेत 8 दावेदारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। पूरे मामले में अब तक मंतूराम पवार ने ही अपना बयान 164 के तहत दर्ज कराया है।

read more : अजय चंद्राकर के बयान पर मंत्री कवासी लखमा ने किया पलटवार, कहा ‘कांग्रेस नहीं धमतरी इलाके में अजय चंद्राकर करते हैं दादागीरी’

अंतागढ़ उपचुनाव के ये आठ दावेदार रूपध्रुव, शंकर नेताम, विरेन्द्र हिरामी, देवेन्द्र कुमार मंडावी, अनिल कुमार उईके, अनिल नेताम, महादेव मंडावी, भीम सिंह उसेंडी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था..अब इन्ही में से कुछ दावेदार अपना शपथ पत्र देने की तैयारी में हैं।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/3O9A9I_J2xo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com