भोपाल। मध्यप्रदेश में निर्वाचित होने वाले नये विधायक अब डिजिटल सिग्नेचर करेंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 15वीं विधानसभा के लिए तैयारी जोरों पर हैं। नए विधायकों के स्वागत के लिए विधानसभा तैयार हो रही है।
पढ़ें-नरोत्तम मिश्रा का बयान- जहां-जहां कांग्रेस लंबे समय विपक्ष में रही, अस्तित्व ही खत्म हो गया, मप्र…
खास बात ये है कि देश में डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा दे रही केंद्र का असर यहां भी देखा जा रहा है। ये पहली बार होगा जब नए विधायक डिजिटल सिग्नेचर करेंगे। इसके साथ ही विधायकों के लिए विधायक विश्रामगृह को भी सजाया संवारा गया है। जरूरत पड़ने पर गेस्ट हाउस भी लिए जाएंगे। प्रमुख सचिव एपी सिंह के मुताबिक अभी मुख्यमंत्री मंत्री कक्ष में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा। नए मुख्यमंत्री चाहेंगे तो बदलाव किया जाएगा। साथ ही साथ पूरी विधानसभा में रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा।