जोगी पर बोले पुनिया ,मियां बीवी का मामला आप उनसे ही पूछें

Ads

जोगी पर बोले पुनिया ,मियां बीवी का मामला आप उनसे ही पूछें

  •  
  • Publish Date - December 26, 2017 / 07:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

आज कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा है कि  मैं हमेशा ये कहता रहा हूँ के भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुक़ाबला छत्तीसगढ़ में होता आ रहा है। कांग्रेस पहले नंबर पर थी और आज भी है। गौरतलब है कि सीएम रमन सिंह और गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने जोगी को तीसरी सियासी ताकत के रूप में माना है । जिसमें पुनिया ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला है, कही कोई तीसरी ताकत है ही नही।साथ ही उन्होंने आरक्षण के मामले में कहा कि संविधान में जो भी आरक्षण के प्रवधान है कांग्रेस उसके पक्ष में हमेशा रही है। 

ये भी पढ़े — स्कूल बस जा टकराई कड़ी ट्रक से एक दर्जन स्टूडेंट घायल 

 

उन्होंने रेणु जोगी के विषय में कहा कि वे उपनेता है, सदन में मुखर होती है, मतदान तक कांग्रेस के पक्ष में करती है। वे पहले ही खुद को कांग्रेस की कार्यकर्ता बता चुकी है और कांग्रेस भी उन्हें अपना नेता मानती है। जोगी जी जो दावा कर रहे हैं वो एक पति की हैसियत से कर रहे है. जोगी की पार्टी में रेणु के जाने के सवाल पर चुटकी लेते हुए पुनिया ने कहा अब वो मिया बीवी का मामला है, इसमे आप उन्ही से चर्चा करें हमसे सवाल नहीं ।