28 जनवरी को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं राहुल गांधी, बस्तर और रायपुर में आमसभा संभव

28 जनवरी को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं राहुल गांधी, बस्तर और रायपुर में आमसभा संभव

28 जनवरी को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं राहुल गांधी, बस्तर और रायपुर में आमसभा संभव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: January 11, 2019 9:37 am IST

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। इस बात के संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि अभी कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा तैयार नहीं हुई है, लेकिन राहुल गांधी 28 को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष अभी विदेश दौरे पर हैं, उनके लौटने के बाद ही पूरा कार्यक्रम तैयार किया जाrएगा। बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। एक बस्तर में और दूसरा रायपुर में। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी की इन सभाओं से कांग्रेस प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर अपना शंखनाद करेगी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार कर रही है सीबीआई की नो एंट्री पर विचार 

कांग्रेस की योजना है कि बस्तर और रायपुर दोनों ही जगहों पर बड़ी आमसभाएं कराई जाए। बस्तर में आदिवासियों तक पहुंच और बढ़ाने के लिए राहुल गांधी की विशाल आमसभा की तैयारी की जा रही है।


लेखक के बारे में