राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, उनके आगमन पर ये नेता और रिटायर्ड आईपीएस करेंगे कांग्रेस प्रवेश

राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, उनके आगमन पर ये नेता और रिटायर्ड आईपीएस करेंगे कांग्रेस प्रवेश

राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, उनके आगमन पर ये नेता और रिटायर्ड आईपीएस करेंगे कांग्रेस प्रवेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: August 10, 2018 10:12 am IST

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रायपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विमानतल से राहुल सीधे शंकर नगर स्थित स्थित प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्मित कार्यालय के लिए रवाना हुए, जिसका वे उद्घाटन करेंगे।

उनके इस प्रवास के दौरान जोगी कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले चंद्रिका साहू और एवज देवांगन के साथ रिटायर्ड आईपीएस आरसी पटेल कांग्रेस प्रवेश करेंगे। इसके अलावा सक्ती राज परिवार के सुरेंद्र बहादुर सिंह भी कांग्रेस प्रवेश करेंगे। वे गोंगपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें : किकी चैलेंज पर देश में पहली गिरफ्तारी, इन 3 युवाओं को कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा

वहीं कवर्धा राज परिवार से योगिराज सिंह का भी कांग्रेस प्रवेश होगा। वे पंडरिया कांग्रेस की टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में