इस रेलवे लाइन का काम करीब हुआ पूरा, पहली बार रेल इंजन दौड़ाकर किया परीक्षण, गांव में खुशी की लहर

इस रेलवे लाइन का काम करीब हुआ पूरा, पहली बार रेल इंजन दौड़ाकर किया परीक्षण, गांव में खुशी की लहर

इस रेलवे लाइन का काम करीब हुआ पूरा, पहली बार रेल इंजन दौड़ाकर किया परीक्षण, गांव में खुशी की लहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: June 30, 2019 4:39 am IST

खरगोन। खरगोन जिले के सेल्दा में बन रहे एनटीपीसी के प्लांट पर कोयला पहुंचाने के लिए 900 करोड़ रूपये की लागत से बने रेलवे लाइन का काम करीब पूरा हो चुका है। जिसके बाद पहली बार निमाड़खेडी से सेल्दा प्लांट तक इंजन चलाकर रेलवे लाइन का परीक्षण किया गया। करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ा इंजन 39 किलोमीटर का सफर कर एनटीपीसी के प्लांट तक पहुंचा तो अधिकारियों-कर्मचारियों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

ये भी पढ़ें: सुरक्षा बलों और आतंकियों के मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, ऑपरेशन अब भी जारी

NTPC के प्लांट तक पहली बार रेल इंजन के पहुंचने के पूर्व एनटीपीसी के महाप्रबंधक बी साहू, रेलवे इंचार्ज पीआर वर्मा, एचआर हेड जयप्रकाश सत्यकाम, कई लोगों ने निमाडखेड़ी पहुंचकर रेल इंजन की पूजा-अर्चना की। जिसके बाद सभी अधिकारी रेलवे इंजन पर चढ़कर सेल्दा स्थित एनटीपीसी के प्लांट तक पहुंचे। इस दौरान निमाड़ क्षेत्र में पहली बार बिछी रेल की पटरियों पर दौड़ती गाड़ी के इंजन को देख ग्रामीणों में भी खुशी की लहर देखी गई।

ये भी पढ़ें: सांसद नुसरत जहां ने मौलाना पर किया कटाक्ष, कहा- मुझे न सिखाएं क्या पहनना है और 

बता दे कि खरगोन के एनटीपीसी प्लांट पर कोयले से 1320 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी। जिसकी एक युनिट से अगस्त में बिजली बनाने का काम शुरू किया जाएगा। लिहाजा अब झारंखड स्थित कोयला माइंस से आसानी से खरगोन प्लांट तक कोयला पहुंचा सकेगें।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/SR3GX3e8h60″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में