दोपहर 12 बजे तक सभी फ्लाइट रद्द,रातभर से यात्री परेशान,प्रबंधन और विमान कंपनियों ने नहीं ली सुध

Ads

दोपहर 12 बजे तक सभी फ्लाइट रद्द,रातभर से यात्री परेशान,प्रबंधन और विमान कंपनियों ने नहीं ली सुध

  •  
  • Publish Date - September 1, 2018 / 03:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

रायपुर। शुक्रवार शाम रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल के DVOR सिस्टम में बिजली गिर गई। इसके बाद कल शाम से ही यहां से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट कैंसल कर दी गई। कल शाम सात बजे से आज दोपहर 12 बजे तक सभी फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग पर ब्रेक लगा दी गई। कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण को रायपुर आने वाली जेट और इंडिंगो के तीन विमानों को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया।

पढ़ें- बाबूलाल गौर ने कमलनाथ की तारीफों के पुल बांधे, कहा-छिंदवाड़ा विकास का मॉडल, बहू ने बताया गलत

 

बिजली गिरने से सिस्टम के कुछ उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। आज दोपहर 12 बजे तक सब कुछ सामान्य होने के आसार हैं। लेकिन दोपहर तक देश के हवाई नक्शे से राजधानी रायपुर पूरी तरह कटा रहेगा। इस घटना ने देशभर के एयरपोर्ट में कई बार पहला स्थान पाने वाले रायपुर एयरपोर्ट व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। साथ ही यहां सेवा देने वाली विमान कंपनियों की असलियत भी उजागर कर दी। एयरपोर्ट में आई तकनीकी खराबी की वजह से VVIP के साथ आम यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दिल्ली से रायपुर लौटने वाले थे, लेकिन उन्हें फ्लाइट कैंसल होने की वजह से दिल्ली में ही रुकना पड़ा। वहीं ओडिशा से दिल्ली जाते वक्त रायपुर में रुके केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी रायपुर में फंस गए।

पढ़ें- जैन मुनी तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन

इसी तरह आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा को भी रात भर रायपुर में ही रुकना पड़ा। यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन न तो एयरपोर्ट प्रबंधन और विमान कंपनियों ने किसी की सुध नहीं ली। एयरपोर्ट के बाहर खड़े लोग पीने के पानी तक के लिए तरसते रहे। कई यात्रियों को दिल्ली जाना था तो कुछ को दिल्ली से इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण इन्हें काफी परेशानी हुई। टैक्सी संचालकों ने भी यात्रियों की मजबूरी का जमकर फायदा उठाया। यहां से नागपुर जाकर फ्लाइट पकड़ने के लिए टैक्सी चालकों ने 30 हजार रुपए तक मांगे। कुछ लोगों ने टिकट रिशेडयूल कराया तो कुछ ने रेलवे स्टेशन का रुख किया।

 

 

वेब डेस्क, IBC24