जिला पंचायत सीईओ दीपक सोनी रायपुर के प्रभारी कलेक्टर

Ads

जिला पंचायत सीईओ दीपक सोनी रायपुर के प्रभारी कलेक्टर

  •  
  • Publish Date - August 25, 2018 / 11:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

रायपुर। जिला कलेक्टर ओपी चौधरी के इस्तीफा देने के बाद जिला पंचायत के सीईओ दीपक सोनी को जिलाधीश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे अब अगले जिलाधीश की नियुक्ति तक रायपुर के प्रभारी कलेक्टर रहेंगे।

रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी का इस्तीफा केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने मंजूर कर लिया है। इस्तीफे की मंजूरी के बाद सरकार ने कलेक्टर का अस्थायी चार्ज जिला पंचायत के सीईओ दीपक सोनी को सौंप दिया है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि नए कलेक्टर की पदस्थापना भी जल्द कर दी जाएगी। बिजली वितरण कंपनी के एमडी अंकित आनंद को रायपुर का कलेक्टर बनाया जा सकता है। वे साल 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और काफी समय से कलेक्टरी मिलने की प्रतीक्षा में हैं। सरकार उन्हें बिजली वितरण कंपनी में ही रखना चाह रही थी, यही वजह है कि उन्हें जिले में नहीं भेजा गया था।

यह भी पढ़ें : ओपी चौधरी के इस्तीफे पर कांग्रेसियों ने साधा निशाना, कहा- समय कांग्रेस का है

बता दें कि आईएएस ओपी चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर अपने इस्तीफे की बात पोस्ट की है। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें खरसिया विधानसभा से विधानसभा चुनाव की टिकट दे सकती है।

वेब डेस्क, IBC24