कभी जोगी परिवार के खास रहे राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने थामा बीजेपी का हाथ
कभी जोगी परिवार के खास रहे राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने थामा बीजेपी का हाथ
पेंड्रा। चुनावी दौर में दल परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में छतीसगढ़ के गढ़ो में शामिल एक गढ़ पेण्ड्रा के जमींदार राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली । कोरबा में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली के दौरान पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक और कोरबा सासंद बंसीलाल महतो के समक्ष आज पेण्ड्रा के राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के लिए निष्ठा और विश्वास जाहिर करते हुए भाजपा की सदस्यता ली ।
ये भी पढ़ें –सुप्रीम कोर्ट ने हार्दिक पटेल की याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इंकार, नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव
ज्ञात हो कि राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह कभी जोगी परिवार के काफी नजदीकी माने जाते थे। लेकिन समय के साथ दोनों के बीच मतभेद बढ़ा और करीब 2 साल तक राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने के बाद आज उन्हीने भाजपा का दामन थाम लिया है।

Facebook


