राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान- 13 मार्च को जाएंगे पश्चिम बंगाल, किसानों से BJP को हराने की करेंगे अपील

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान- 13 मार्च को जाएंगे पश्चिम बंगाल, किसानों से BJP को हराने की करेंगे अपील

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान- 13 मार्च को जाएंगे पश्चिम बंगाल, किसानों से BJP को हराने की करेंगे अपील
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: March 10, 2021 12:26 pm IST

बलिया (उप्र), 10 मार्च (भाषा) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने आगामी 13 मार्च को कोलकाता जाने का ऐलान करते हुए बुधवार को कहा कि वह किसानों से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर चर्चा करके भाजपा को पराजित करने का आह्वान करेंगे। हालांकि, वह किसी राजनैतिक दल का समर्थन नहीं करेंगे।

पढ़ें- कोरोना वैक्सीनेशन पर सियासत, कृषि मंत्री ने कहा उनके साथ टीका लगवाने गए थे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, उन्हें संदेश आया कि टीका नहीं लगवाना

टिकैत ने सिकंदरपुर के चेतन किशोर मैदान में किसान महापंचायत को सम्बोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह 13 मार्च को कोलकाता जाएंगे और वहीं से निर्णायक संघर्ष का बिगुल फूकेंगे।

टिकैत ने आरोप लगाया कि देश के किसान भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। वह पश्चिम बंगाल के किसानों से चुनाव पर चर्चा करेंगे और भाजपा को हराने का आह्वान करेंगे।

साथ ही कहा कि वह किसी भी दल के पक्ष में अपील या किसी का समर्थन बिल्कुल नहीं करेंगे।

पढ़ें- पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की प्रथम सेमेस्टर की …

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पश्चिम बंगाल में वोट मांगने नही जा रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है।

इसके पूर्व, टिकैत ने किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ” दिल्ली से लुटेरों को भगाना है। वह आखिरी बादशाह साबित होगा।”

पढ़ें- कोरोना वैक्सीनेशन पर सियासत, कृषि मंत्री ने कहा उनके साथ टीका लगवाने गए थे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, उन्हें संदेश आया कि टीका नहीं लगवाना

भाकियू नेता ने किसानों को ‘एक गांव, एक ट्रैक्टर और 15 आदमी’ का नारा दिया और कहा कि 10 दिन की तैयारी कर लें। किसी भी वक्त दिल्ली कूच करने के लिए आह्वान किया जा सकता है। उन्होंने बिहार में भी आंदोलन को धार देने का आह्वान किया।

आंदोलन को लेकर किसानों में मतभेद के दावों को खारिज करते हुए टिकैत ने कहा कि अब झंडे को लेकर कोई भी एतराज नहीं करता।

उन्होंने कहा कि एकजुट न होने के कारण ही किसान लुटे हैं। भारत के किसानों के आंदोलन की अनुगूंज पूरी दुनिया में होने लगी है।

ये भी पढ़ें: राज्य कर्मचारी संघ ने की 5 फीसदी महंगाई भत्ता और वेतन बहाली की मांग, विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्…

टिकैत ने आंदोलन को किसानों के आत्मसम्मान का प्रतीक करार देते हुए आगाह किया कि किसान पराजित हो गया तो मजदूर व नौजवान भी पराजित हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ संगठित होकर लड़ाई लड़नी है।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.