UPI Gets New Features: ऐप खोलने की झंझट खत्म! UPI में आए 2 नए जबरदस्त फीचर, अब बिना नेटवर्क के भी चुटकियों में होगा पेमेंट
UPI Gets New Features: NPCI ने 'My UPI' नाम का नया AI आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसके जरिए UPI पेमेंट को ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित बनाने की कोशिश की गई है। नए फीचर्स से यूजर्स को भुगतान के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और डिजिटल पेमेंट का अनुभव भी पहले से बेहतर मिलेगा।
(UPI Gets New Features/ Image Credit: Screengrab)
- NPCI ने UPI के 2 नए फीचर लॉन्च किए।
- ‘Tap & Pay’ से बिना ऐप खोले पेमेंट होगा।
- ₹5,000 तक का भुगतान बिना PIN के किया जा सकेगा।
बिजनेस: UPI Gets New Features: अगर आप रोजाना यूपीआई से भुगतान करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI में दो नए फीचर (UPI Gets New Features) लॉन्च किए हैं। इनमें Tap & Pay और My UPI शामिल है। इनका मकसद डिजिटल पेमेंट को तेज, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाना है। इन फीचर्स को रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में पेश किया।
Tap & Pay से बिना ऐप खोले होगा भुगतान
‘Tap & Pay’ फीचर के जरिए यूजर्स को हर बार UPI ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर किसी दुकान के POS टर्मिनल में यह सुविधा उपलब्ध है तो फोन को अनलॉक कर मशीन पर टैप करके भुगतान किया जा सकेगा। खास बात यह है कि ट्रांजैक्शन के लिए मोबाइल नेटवर्क या फोन के इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। POS मशीन के इंटरनेट कनेक्शन से पेमेंट पूरा हो जाएगा। यानी कमजोर मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों में भी यह सुविधा उपयोगी हो सकती है।
5,000 रुपये तक बिना PIN के पेमेंट
यह फीचर NFC तकनीक (UPI Gets New Features) पर काम करेगा। यूजर्स UPI के अलावा RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करके भी भुगतान कर सकेंगे। NPCI के मुताबिक, 5,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन बिना PIN के किए जा सकते हैं। इससे अधिक रकम के भुगतान पर PIN डालना जरूरी होगा। इससे छोटे भुगतानों को ज्यादा आसान बनाने की कोशिश की गई है।
My UPI बनेगा एक सिंगल विंडो
‘My UPI’ AI आधारित प्लेटफॉर्म है जहां अलग-अलग बैंक और UPI ऐप से जुड़े ट्रांजैक्शन और ऑटोपे की जानकारी (UPI Gets New Features) एक जगह देखी जा सकेगी। इसमें संदिग्ध डेबिट को रोकने के लिए ‘सेफ्टी स्विच’ भी दिया गया है। इसके अलावा चार्जबैक की ऑटोमेटेड प्रोसेसिंग और 24×7 मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। NPCI के अनुसार, ये बदलाव UPI को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम कदम हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Codes 11 September 2026: आ गई वो घड़ी! खुल गया आज का खजाना, फ्री रिवॉर्ड देख खिलाड़ी हुए खुश
- Sagar Jahrili Sharab Kand Latest Update: जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी रवि लखेरा का किया शॉर्ट एनकाउंटर, इतने हजार का था इनाम
- E Attendance for Teachers News: शिक्षकों को ई-अटेंडेंस से मिली राहत, नहीं लगने पर अब नहीं रुकेगा शिक्षकों का वेतन! नेटवर्क की समस्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला

Facebook


