रमन कैबिनेट ने किया इन 2 विधेयकों का अनुमोदन

Ads

रमन कैबिनेट ने किया इन 2 विधेयकों का अनुमोदन

  •  
  • Publish Date - July 2, 2018 / 02:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरु हुआ है। इस सत्र में अन्य कार्यवाहियों के अलावा दो संशोधन विधेयक भी पेश किए जाएंगे। रमन कैबिनेट ने इन दोनों संशोधन विधेयकों का आज अनुमोदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज शाम केबिनेट की बैठक उनके निवास कार्यालय स्थित केबिनेट कक्ष में रखी गई थी। बैठक में दो विधेयकों के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इन विधेयकों में  गौशाला तथा एनिमल होल्डिंग प्रिमासेस (काऊ केचर सहित) की स्थापना के लिए भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 237 की उपधारा-1 में संशोधन विधेयक और छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) (संशोधन) विधेयक शामिल हैं

यह भी पढ़ें : फर्जी एनकाउंटर का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने दी योगी सरकार को नोटिस

कैबिनेट के अनुमोदन के बाद इन विधेयकों को विधानसभा में पेश किया जाएगा। जहां पारित होने के बाद ये कानून की शक्ल ले लेंगे। बता दें कि विधानसभा का मानसून सत्र आज दो जुलाई को शुरु हुआ है जो कि 5 जुलाई तक चलेगा।

वेब डेस्क, IBC24