रमन कैबिनेट की बैठक 10 सितंबर को, ये होंगे मुद्दे

Ads

रमन कैबिनेट की बैठक 10 सितंबर को, ये होंगे मुद्दे

  •  
  • Publish Date - September 9, 2018 / 12:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

रायपुर। रमन कैबिनेट की बैठक सोमवार (10 सितंबर) को रखी गई है। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सोमवार शाम 6.30 बजे सीएम निवास कार्यालय में होगी।

राज्य सरकार ने किसानों का धान का बोनस देने की घोषणा की है। 24 करोड़ रुपए के बोनस के लिए अनुपूरक बजट को कैबिनेट की बैठक में अनुमोदित किया जाएगा। अनुपूरक बजट को  11-12 सितंबर को आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस कार्यकर्ता ने सीजेसीजे प्रत्याशी शकुंतला को लेकर फेसबुक पर लिखे अपशब्द,अमित ने किया पलटवार

वहीं मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा का दूसरा चरण अटल विकास यात्रा के नाम से जारी है। मुख्यमंत्री विकास यात्रा के दूसरे चरण में जिन जिलों में जा चुके हैं, इस बारे में कैबिनेट की बैठक में अनौपचारिक चर्चा हो सकती है।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 8-9 सितंबर को आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली प्रवास पर हैं।

वेब डेस्क, IBC24