रायपुर, -मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज प्रदेशव्यापी लोक सुराज अभियान के तहत कोरबा जिले के ग्राम भैंसामुंडा (विकासखंड-करतला) में अचानक पहुंचकर समाधान शिविर में आम जनता से मुलाकात की। उन्होंने वहां महिलाओं के स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित बांस की आकर्षक कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने उन्हें ये कलाकृतियां भेंट की।
#LokSuraj2018 के दौरान @BilaspurDist के लुतरा ग्राम में नन्हीं खिलखिलाहटों के बीच पहुँच कर मन प्रफुल्लित हो उठा। इन बच्चों को टॉफियां बाँट कर मैंने अपना स्नेह व्यक्त किया। pic.twitter.com/Md6v7fMtn0
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 15, 2018
मुख्यमंत्री ने शिविर में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए कुल तीन करोड़ 66 लाख रूपए तत्काल मंजूर करने की घोषणा की। इसमें से भैंसामुड़ा में आंगनबाड़ी भवन के लिए 6 लाख 45 हजार रूपए, भैंसामुड़ा पंचायत के आश्रित गांव कुररिहा में बरसाती नाले पर पुल निर्माण के लिए 19 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत मुख्यालय गुमिया में 200 मीटर सी.सी. रोड के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत कनकी में पुलिया निर्माण के लिए 19 लाख 50 हजार रूपए और मुक्तिधाम निर्माण के लिए चार लाख 79 हजार रूपए शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ बदल रहा है, छत्तीसगढ़ की महिलाएँ आत्मनिर्भर हो रही हैं। @KorbaDist के भैंसामुड़ा में आयोजित #LokSuraj2018 समाधान शिविर में गाँव की ऐसी स्वावलंबी बहनों ने मुझे अपने हाथों से बनाई कलाकृतियाँ भेंट की। उन्होंने शासन के सहयोग से अपने हुनर के अनुसार व्यवसाय चुना है। pic.twitter.com/Rsex7FosBB
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 15, 2018
मुख्यमंत्री ने सरगबुंदिया से भैंसामुड़ा पहुंच मार्ग (लगभग चार दशमलव आठ किलोमीटर) के लिए तीन करोड़ रूपए मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत कथरीमाल में 200 मीटर सीसी रोड़ निर्माण के लिए पांच लाख 20 हजार रूपए और दादरकला में नल-जल योजना की मरम्मत के लिए पांच लाख 59 हजार रूपए तुरंत मंजूर करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के साथ शिविर में प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री ननकीराम कंवर और क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उनके अलावा मुख्य सचिव श्री अजय सिंह भी शिविर में मौजूद थे। डॉ. रमन सिंह ने समाधान शिविर में श्रम विभाग के अधिकारियों को असंगठित श्रमिकों का पंजीयन करवाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। डॉ. सिंह को शिविर में यह जानकर खुशी हुई कि कोरबा जिले के 42 युवाओं को सीपेट रायपुर में प्लास्टिक इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण दिलाया गया और उन सबका प्लेसमेंट गुडगांव में हो गया है। मुख्यमत्रंी ने भैंसामुंडा में स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।
वेब टीम IBC24