कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले रमन- बातचीत से समस्या का हल निकलता है, पुलिस आंदोलन पर ये कहा

कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले रमन- बातचीत से समस्या का हल निकलता है, पुलिस आंदोलन पर ये कहा

कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले रमन- बातचीत से समस्या का हल निकलता है, पुलिस आंदोलन पर ये कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: June 24, 2018 8:36 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिसवालों के परिजनों के आंदोलन पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि डीजी और आईजी अपने स्तर पर देख रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता किसी आंदोलन की भूमिका बनेगी। पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है।

वहीं विभिन्न कर्मचारी संगठनों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि सभी तरह के हड़ताल होते हैं। सरकार कर्मचारी हित मे कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगें सीमाओं में पूरी होती है। बातचीत से समस्या का हल निकलता है। उन्होंने गोंडवाना समाज के भवन में 1 करोड़ की लागत से शेड का निर्माण किए जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें : प्रतिबंध हटा, इस देश में महिलाओं को मिली गाड़ियां चलाने की इजाजत

बता दें कि राज्यभर में पुलिसवालों के परिजन इन दिनों आंदोलन की बात उठा रहे हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन इस बारे में कड़ाई बरत रहा है कि पुलिस परिवार किसी तरह भी आंदोलन में शामिल न हो। इसके लिए बस्तर में नक्सली इलाके में तबादला किए जाने की बात भी कही जा रही है।

कई जगहों पर लिखित में लिया जा रहा है कि परिजन आंदोलन में शामिल नहीं होंगे। वहीं कई जगह पुलिसकर्मियों पर अनुशासन का डंडा भी चलाया गया है।

 

वेब डेस्कIBC24


लेखक के बारे में