जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह शुक्रवार को अपने एक दिवसीय बस्तर दौरे पर कालीपुर मुरिया सदन का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बस्तर की आदिम समाज का एक अलग पहचान और चलन है। जिस तरह से समाज विकास में महत्वपूर्ण सहभागिता दिखा रहा है उससे बस्तर की तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर का विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है।
इस कार्यक्रम में करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से 8 विभागों की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित सामग्री वितरण भी हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने वितरित की। इसमें मुख्य रूप से महिला श्रमिकों को 1000 साइकिल और सिलाई मशीनें भी वितरित की गई।
यह भी पढ़ें : महबूबा मुफ्ती की भाजपा को चेतावनी- पीडीपी को तोड़ने की कोशिश की तो पैदा होंगे और सलाउद्दीन
सामाजिक भवन के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और अगले कुछ वर्षों में रेल सहित मोबाइल कनेक्टिविटी एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बस्तर अव्वल होगा। बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है और सरकार विकास के मानकों में बस्तर को सर्वोच्च ले जाने की कोशिश कर रही है।मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की सहभागिता के लिए भी शुक्रिया कहा।
यह भी पढ़ें : कमलनाथ ने भगवान महाकाल को लिखा पत्र, 5 साल पहले शिवराज ने भी लिखा था, जानिए पूरी बात
इस दौरान कार्यक्रम में करीब डेढ़ हजार हितग्राहियों को ढाई करोड़ रुपए लागत की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया। इसमें मुख्य रुप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को साईकिल और सिलाई मशीन वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने डीएमके कन्वर्जेंस के जरिए कृषकों को लाभांवित करने वाली उपकरणों का भी वितरण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ढाई करोड़ रुपए की लागत सामग्री का वितरण किया गया एवं विभिन्न योजनाओं से श्रमिकों को मिलने वाले राशि का वितरण मुख्यमंत्री के हाथों करवाया गया।
वेब डेस्क, IBC24