रामदेव कुमावत बने बिलासपुर जिला भाजपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी में गुटबाजी को नकारा

रामदेव कुमावत बने बिलासपुर जिला भाजपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी में गुटबाजी को नकारा

रामदेव कुमावत बने बिलासपुर जिला भाजपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी में गुटबाजी को नकारा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: November 20, 2019 12:14 pm IST

बिलासपुर। निकाय चुनाव में उतरने से पहले भाजपा का जोर संगठन को मजबूत करने पर है। इसके लिए भाजपा मंडल अध्यक्षों के बाद अब जिला अध्यक्ष का चुनाव कर रही है। बिलासपुर में दिग्गज भाजपाईयों की उपस्थिति में बुधवार को जिला अध्यक्ष का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से महामंत्री रामदेव कुमावत को जिला अध्यक्ष चुना गया।

यह भी पढ़ें —पुलिसिया पूछताछ से परेशान शख्स ने पुलिस चौकी में ही पी लिया एसिड, थाना प्रभारी सहित 3 लाइन अटैच

इससे पहले विधायक बेलतरा रजनीश सिंह जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सॅभाल रहे थे। दरअसल जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर यहां पेंच फंसा हुआ था। पार्टी जिलाध्यक्ष का नाम तय नहीं कर पा रही थी। इसके पीछे दो दिग्गज नेताओं के पसन्द नापसन्द को माना जा रहा था। मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन में भी खेमेबाजी के कारण मल्हार मंडल में मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन नहीं हो सका था। जिसके कारण काँग्रेस को भी भाजपा के अंतर्कलह को लेकर निशाना साधने का मौका मिल गया था।

यह भी पढ़ें — 21 को राजनांदगांव दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, कई विकास कार्यों का लोक…

जिलाध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर भी यही स्थिति बनी हुई थी। हालाकि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पार्टी के भीतर खेमेबाजी से इनकार करते हुए कहा कि बड़े परिवार में कहीं कोई बात आ सकती है। लेकिन खेमेबाजी जैसी कोई बात नहीं है। कौशिक ने बताया कि बीजेपी का पूरा फोकस अभी संगठन को मजबूत करने पर है, जिसका लाभ भी आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

यह भी पढ़ें — अवैध रुप से हिरासत में रखे युवक ने पिया एसिड, थाना प्रभारी सहित तीन…

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/3bFivAPHZMg?list=TLPQMjAxMTIwMTkVbl6hxRM-XA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com