रमन की सुरक्षा कटौती पर सिंहदेव का तंज, दिल्ली से सीख लेकर इसे छत्तीसगढ़ में किया लागू

रमन की सुरक्षा कटौती पर सिंहदेव का तंज, दिल्ली से सीख लेकर इसे छत्तीसगढ़ में किया लागू

रमन की सुरक्षा कटौती पर सिंहदेव का तंज, दिल्ली से सीख लेकर इसे छत्तीसगढ़ में किया लागू
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: December 4, 2019 10:01 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। डॉ रमन सिंह की सुरक्षा में कटौती पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने तंज कसा है। उन्होंने केंद्र सरकार का हवाला देते कहा कि दिल्ली महसूस कर रही है कि देश में सुरक्षित माहौल है। इसलिए केंद्र ने कुछ लोगों की सुरक्षा में कटौती की है। हम लोग भी दिल्ली से सीख रहे हैं। इसलिए कुछ लोगों की सुरक्षा में कटौती की है।

पढ़ें- प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही भाजपा में बवाल, कोई दे रहा इस्तीफ…

बता दें गृह विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सुरक्षा में कटौती कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ ही उनकी पत्नी वीणा सिंह और राजनांदगांव से पूर्व सांसद बेटे अभिषेक सिंह की भी सुरक्षा घटा दी गई है।

पढ़ें- आईटीबीपी जवानों की मौत मामले में AIG CRPF की प्रेसवार्ता, कहा आरोपी…

प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया है, गृह विभाग के उपसचिव ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत अब पूर्व सीएम रमन सिंह की Z+ से Z श्रेणी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की Z+ से Z श्रेणी और पत्नि वीणा सिंह की Z से घटाकर X श्रेणी की सुरक्षा कर दी गई है।

पढ़ें- अंतागढ़ टेपकांड में एक और बड़े बीेजेपी नेता का नाम, फिरोज सिद्दीकी …

इनके अलावा बिंद्रानवागढ़ से पूर्व विधायक गोर्वधन मांझी की सुरक्षा Z से घटाकर Y+,पूर्व विधायक सिहावा पिंकी शिवराज शाह की Y+ से घटाकर Y और पूर्व डीजीपी एएन उपाध्याय की Y से घटाकर X श्रेणी की सुरक्षा कर दी गई है।

पढ़ें- मोबाइल के बॉक्स से निकले टाइल्स के टुकड़े, ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ईबे ..

असिस्टेंट प्रोफेसर्स मामले में सीएम ने दिए निर्देश

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/wjBRxxK-atg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में