रमेश बैस बने त्रिपुरा के राज्यपाल, मध्यप्रदेश की कमान लालजी टंडन को, आनंदी बेन को भेजा गया यूपी

रमेश बैस बने त्रिपुरा के राज्यपाल, मध्यप्रदेश की कमान लालजी टंडन को, आनंदी बेन को भेजा गया यूपी

रमेश बैस बने त्रिपुरा के राज्यपाल, मध्यप्रदेश की कमान लालजी टंडन को, आनंदी बेन को भेजा गया यूपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: July 20, 2019 7:37 am IST

रायपुर। केंद्र सरकार ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति व फेरबदल किया है। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। लालजी टंडन इसके पहले बिहार के राज्यपाल इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर में 7 बार सांसद रहे रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

read more : एक्शन में कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष, पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ले ली क्लास.. देखिए

बता दें कि रमेश बैस सांसद रहते हुए केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। रायपुर लोकसभा सीट पर तीन दशकों तक उनका प्रतिनिधित्व रहा है। बीते लोकसभा चुनाव में उन्हे टिकट नही मिली तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि रमेश बैस के बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

read more : सोनभद्र रवाना होने के पहले मुख्यमंत्री का बयान, राजनीतिक दलों को घटनास्थल जाने से रोककर योगी सरकार क्या छिपाना चाहती है?

वहीं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक की छुट्टी हो गयी है। बिहार का नया राज्यपाल फागू चौहान को बनाया गया है। वहीं बंगाल के राज्यपाल को भी बदल दिया गया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनकड़ को बनाया गया है।

read more : देश में आतंकी हमले की साजिश रचने वाले 16 लोग गिरफ्तार, एनआईए ने की छापेमार कार्रवाई


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com