रेंजर और वनरक्षक पर खनन माफियाओं ने किया हथियार से हमला, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
रेंजर और वनरक्षक पर खनन माफियाओं ने किया हथियार से हमला, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी। वन की रक्षा करने वालों को ही अब सुरक्षा की जरूरत पड़ गई है, जंगल माफियाओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब उन्हे किसी का खौफ नही रहा। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर जंगल में हमला हो गया। ये हमला किसी जंगली जीव ने नही बल्कि वन माफियाओं ने किया है।
यह भी पढ़ें — टिक-टॉक वीडियो बनाने वाले युवक का यौन शोषण, युवक के 4 फैंस ने मिलकर किया अप्र…
वन भूमि को अपनी संपत्ति समझने वाले खनन माफियाओं पर वन अमले पर हथियारों से हमला करने का आरोप है, रेंजर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अमोला के जंगल में कार्रवाई करने लिए यह टीम गई थी, फिलहाल इस मामले में अमोला थाना क्षेत्र पुलिस जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें — मोस्ट वांटेड जीतू सोनी को 13 जनवरी तक सरेंडर का अल्टीमेटम, बेटे की बढ़ाई गई रिमांड
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर मोहन स्वरूप गुप्ता को गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी में बताया गया कि कल देर शाम नया अमोला वन परिक्षेत्र से एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रूप से पत्थर भरकर जा रही थी। इसे रोकने पर चालक नहीं रुका तो वन विभाग के दल ने अपने वाहन से उसका पीछा किया तब तक ट्रैक्टर-ट्रॉली नावली के जंगल में घुस गई।
यह भी पढ़ें — बागी प्रत्याशियों के लिए पीसीसी चीफ की दो टूक, मानते हैं तो ठीक, नह…
इसी बीच अन्य खनन माफिया दूसरे वाहन में सवार होकर आए और वन विभाग के वाहन पर फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। इसमें डिप्टी रेंजर और एक वनकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है ।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/x53MerG20tA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


