छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन खा रहे हैं मुरदा ! कलेक्टर से शिकायत

Ads

छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन खा रहे हैं मुरदा ! कलेक्टर से शिकायत

  •  
  • Publish Date - April 19, 2018 / 10:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पीडीएस का डंका पूरे देश में बजता है, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां मुरदा भी सरकारी राशन खा रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि  छत्तीसगढ़ के बेरला ब्लॉक के रांका ग्राम पंचायत के गांवों वालों की यह शिकायत है। बताया जा रहा है कि स्व-सहायता समुहों के द्वारा संचालित राशन दुकान में मुर्दो राशन खा रहे है। मुर्दों के नाम से राशन निकाल कर लगभग 25 लाख रूपए के गोलमान करने की शिकायत कलेक्टर से की गई।

राशन दुकान का संचालन जूही स्व-सहायत समुह के द्वारा किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच साल से समुह के द्वारा 17 मृतकों 12 पलायन सहित 32 अन्य हितग्राहीयो के नाम पर लगभग 700 क्विंटल चावल के साथ शक्कर गेहु व मिट्टी तेल निकाल कर लगभग 25 लाख रूपए की बंदरबाट समुह के द्वारा किए जाने की शिकायत अधिकारी से किया गया। लेकिन के द्वारा पूरे गांव के राशन कार्ड की जॉच नही करते है।

वेब डेस्क, IBC24