RCRT 241 का एनुअल फंडराइजर ‘ट्रेजर हंट’, गौरव गार्डन में 21 मार्च को आयोजन
RCRT 241 का एनुअल फंडराइजर 'ट्रेजर हंट', गौरव गार्डन में 21 मार्च को आयोजन
रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर कैपिटल राउंड टेबल RCRT 241 अपने एनुअल फंडराइजर ‘ट्रेजर हंट’ का आयोजन रविवार सुबह 8 बजे गौरव गार्डन में कर रहा है। हीरा ग्रुप इस इवेंट के मुख्य प्रायोजक और एआरबी बियरिंग्स सह प्रायोजक हैं, जो इस आयोजन में इन्होंने अपना पूरा सहयोग दिया है।
इस इवेंट के जरिए मिलने वाली राशि का उपयोग कुम्हारी के सरकारी प्राइमरी स्कूल के विकास के लिए किया जाएगा। कुम्हारी में परसदा स्कूल कम विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों के लिए है। शिक्षा को सशक्त बनाने RCRT 241 ने पहले ही स्कूल के लिए चार कक्षाओं का एक ब्लॉक बनवाया है। ‘ट्रेजर हंट’ गौरव गार्डन से शुरू होगा। इवेंट में ज्यादा से ज्यादा प्वॉइंट्स हासिल करने के लिए एक्टिविटीज कराए जाएंगे। इनमें क्लूज़ सॉल्व करने के साथ चेकप्वॉइंट्स को आईडेंटिफाई करने होंगे।
इवेंट में कैश प्राइज के साथ 4 लाख तक के गिफ्ट और लकी ड्रॉ के जरिए अट्रैक्टिव कैश भी जीत सकते हैं। बेस्ट कार डेकोर, बीट थीम, मोस्ट पंक्चुअल कार, वंडर वुमन टीम के लिए भी अवॉर्ड दिए जाएंगे। ‘ट्रेजर हंट’ के रजिस्ट्रेशन के लिए इस मोबाइल नंबर 8109663241 पर संपर्क कर सकते हैं।


Facebook


