रायपुर जिले के थानों में रीडर का पद खत्म, एसपी ने जारी किया आदेश, हफ्ते में 2 दिन सुनेंगी समस्याएं

रायपुर जिले के थानों में रीडर का पद खत्म, एसपी ने जारी किया आदेश, हफ्ते में 2 दिन सुनेंगी समस्याएं

रायपुर जिले के थानों में रीडर का पद खत्म, एसपी ने जारी किया आदेश, हफ्ते में 2 दिन सुनेंगी समस्याएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: January 7, 2019 4:29 pm IST

रायपुर। जिले के पुलिस थानों में रीडर के पद खत्म कर दिए गए हैं। एसपी नीतू कमल ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। थानों में रीडर का काम थाना मुंशी और मददगार से लेने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, एसपी ने यह भी आदेश जारी किया है कि वे मंगलवार और शुक्रवार को एसपी समस्याएं सुनेंगी।

उन्होंने कहा है कि मंगलवार और शुक्रवार को वे जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्या के संबंध में सुनवाई करेंगी। बता दें कि नीतू कमल को हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का एसपी बनाया गया है। हालांकि उनकी पहली पोस्टिंग भी रायपुर में ही रही थी।

यह भी पढ़ें : 20 साल पुराने दंगे के मामले में तमिलनाडु के मंत्री को 3 साल की सजा, फैसले के खिलाफ जाएंगे हाईकोर्ट 

उन्होंने बतौर एसपी ज्वाइन करने के बाद पुरानी बस्ती थाना के 7 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर अपनी कार्यशैली दिखा दी थी। ये निलंबित पुलिस कर्मचारी न केवल सट्टा खेलते थे बल्कि सट्टा खिलाने वालों से हफ्ता भी वसूलते थे और छापा पड़ने से पहले उन्हें सूचना भी देते थे।


लेखक के बारे में