मान्यता ने संजय दत्त, बच्चों के साथ तस्वीरें साझा की

Ads

मान्यता ने संजय दत्त, बच्चों के साथ तस्वीरें साझा की

  •  
  • Publish Date - September 18, 2020 / 04:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

मुंबई, 18 सितंबर (भाषा) अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने शुक्रवार को कहा कि वह ऐसे एकजुट परिवार को पाकर धन्य महसूस करती हैं।

संजय दत्त और मान्यता ने हाल ही में अपने बच्चों शाहरान और इकरा के साथ दुबई की यात्रा की थी।

मान्यता ने संजय और बच्चों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ” आज। मैं परिवार के रूप में मिले तोहफे के लिए ईश्वर का धन्यवाद करना चाहती हूं। कोई शिकायत नहीं…. कोई निवेदन नहीं….. बस हमेशा साथ रहें।”

लॉकडाउन के दौरान मान्यता बच्चों के साथ दुबई में थीं लेकिन दत्त की स्वास्थ्य परिस्थितियों के कारण अगस्त में मुबई लौट आयी थीं।

भाषा शफीक उमा

उमा