दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बनाया नया कीर्तिमान, बिलासपुर बना सबसे अधिक कमाई करने वाला जोन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बनाया नया कीर्तिमान, बिलासपुर बना सबसे अधिक कमाई करने वाला जोन
बिलासपुर। बिलासपुर के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पूरे देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हर वर्ष माल लदान और सकल अर्जन के क्षेत्र में अपने सारे रिकार्ड तोड़ने वाले इस जोन ने देश के सभी जोन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकार्ड बना दिया है। 23 हजार करोड़ रूपए से भी अधिक की आय प्राप्त कर ,पूरे भारतीय रेल में कमाई के मामले में एसईसीआर नंबर वन पर बकररार है।
ये भी पढ़ें –अजीत जोगी के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार, कोरबा से बसपा प्रत्याशी परमीत सिंह ने खरीदा नामांकन फार्म
हालांकि ये कारनामा एसईसीआर ने पहली बार नहीं किया है बल्कि पिछले वर्ष भी एसईसीआर ने 20 हजार करोड़ से अधिक की कमाई का कीर्तिमान स्थापित किया था। वित्तीय वर्ष 2018-19 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कुल 23 हजार 298 करोड़ रूपए की आय अर्जित की है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। माल लदान में अपने ही रिकार्ड को तोड़ते हुए कुल 185 मिलियन टन वार्षिक लदान के आंकड़े को बिलासपुर जोन ने पार कर दिया है। एसईसीआर ने रेल यात्रियों की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 121 फीसदी ज्यादा डीप स्क्रीनिंग कार्य किए हैं। रेलवे के अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए एसईसीआर की पूरी टीम को बधाई दी है और टीम वर्क के जरिए इस लक्ष्य को पाने की बात कही है।

Facebook


