छत्तीसगढ़ जिला बल में आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त, डीजीपी ने जारी किए आदेश, बताई ये बड़ी वजह

छत्तीसगढ़ जिला बल में आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त, डीजीपी ने जारी किए आदेश, बताई ये बड़ी वजह

छत्तीसगढ़ जिला बल में आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त, डीजीपी ने जारी किए आदेश, बताई ये बड़ी वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: September 28, 2019 11:09 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ जिला बल में 2259 आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त हो गई है। इस आशय के आदेश DGP DM अवस्थी ने जारी किए हैं। आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त होने के पीछे विधि विभाग की आपत्ति को कारण बताया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया 2017 में शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें — हनी ट्रैप की पांचों ‘हसीनाएं’ पुलिस रिमांड में, लगा रहीं खुद को फंसाने का आरोप.. देखिए

आदेश में कहा गया है कि 29 दिसंबर 2017 को विभाग की ओर से जिला पुलिस बल में 2259 आरक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक बल आरक्षक (भर्ती तथा सेवा की शर्ते) नियम 2007 में संशोधन संबंधी 21 फरवरी 18 के तहत भर्ती प्रक्रिया हुई। विधि विभाग ने 29 जुलाई 19 को अभिमत दिया है कि इस भर्ती नियम के आधार पर आरक्षकों की नियुक्ति वैध नहीं होगी, जिसको ध्यान में रखते हुए आरक्षकों की इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया जाता है।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/1-ET4g1CRLY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com