इंदौर से राहत की खबर 38 मरीज हुए स्वस्थ, रतलाम से 11 और ग्वालियर से 4 मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव, जल्द होंगे डिस्चार्ज

इंदौर से राहत की खबर 38 मरीज हुए स्वस्थ, रतलाम से 11 और ग्वालियर से 4 मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव, जल्द होंगे डिस्चार्ज

इंदौर से राहत की खबर 38 मरीज हुए स्वस्थ, रतलाम से 11 और ग्वालियर से 4 मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव, जल्द होंगे डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 29, 2020 12:38 pm IST

इंदौर। कोरोना संक्रमण से जूझते हुए इंदौर शहर के लिए बहुत ही राहत की खबर है, आज यहां कोरोना से स्वस्थ हुए 38 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। ये सभी मरीज अरविंदो अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। इनके साथ ही अब तक जिले में 215 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 1188 है।

ये भी पढ़ें: सीएम शिवराज ने साधा निशाना, बोले ‘इंदौर में आइफा अव…

इसके साथ ही रतलाम से राहत की खबर आई है जहां 11 मरीजों की रिपोर्ट ​तीसरी बार निगेटिव आई है अब उन्हे भी अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। जबकि यहां एक नया मरीज भी मिला है। अब तक रतलाम में कुल 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। CMHO रभाकर ननावरे ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन में एम्बुलेंस से हो रही थी शराब की सप्लाई,…

इनके अलावा ग्वालियर जिले के लिए भी राहत भरी खबर है, यहां भी 4 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, इसकी जानकारी कलेक्टर ने शासन को भेज दी है। जल्द ही उन्हे भी डिस्चार्ज किया जाएगा। अब जिले में 8 से घटकर यह संख्या सिर्फ 4 रह जाएगी।

ये भी पढ़ें: CBSE ने दी जानकारी, लॉकडाउन के बाद हो सकते हैं 12वी…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com